शांतिपूर्ण रही बीपीएससी परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2015 10:38 AM
बांका. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित 56 वीं से 59 वीं सम्मिलित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा जिले के 10 केंद्रों पर हुई. कदाचार मुक्त, सुव्यवस्थित, स्वच्छ, शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा का संचालन जिलाधिकारी साकेत कुमार के नेतृत्व में किया गया. हालांकि परीक्षार्थियों की उपस्थिति काफी कम थी. बाराहाट प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के दो केंद्रों […]
बाराहाट प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के दो केंद्रों पर बीपीएससी कि परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण रही. परीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की टीम केंद्र पर तैनात रही. परीक्षा का जायजा लेने एसडीएम, एसडीपीओ, डीडीसी, बीडीओ इरफान अकबर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे.
सूर्य नारायण उच्च विद्यालय मोहनपुर में 470 उम्मीदवारों में से मात्र 265 ही उपस्थित थे. हरिहर चौधरी उच्च विद्यालय में 400 उम्मीदवारों में से 235 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा केंद्र पर बेलहर के अंचलाधिकारी अमरेंद्र शर्मा के साथ शाश्वदानंद झा, पामेला टुडू, शंभुगंज सीडीपीओ सुनीता मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










