अग्निपीडि़तों दर्द बांटने पहुंचे विधायक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2015 10:03 PM
फोटो 15 बांका 7 : पीडि़तों को सहायता प्रदान करते विधायक मनीष कुमार पीडि़त परिवारों के बीच वस्त्र का किया वितरणसरकारी सहायता नहीं मिलने पर जतायी नाराजगीप्रतिनिधि, धोरैयागत दिनों अंचल क्षेत्र की गचिया बसबिट्टा पंचायत की बसबिट्टा गांव में अग्निकांड में बेघर हो चुके पीडि़त परिवारों की सुधि लेने रविवार को विधायक मनीष कुमार पहुंचे. […]
फोटो 15 बांका 7 : पीडि़तों को सहायता प्रदान करते विधायक मनीष कुमार पीडि़त परिवारों के बीच वस्त्र का किया वितरणसरकारी सहायता नहीं मिलने पर जतायी नाराजगीप्रतिनिधि, धोरैयागत दिनों अंचल क्षेत्र की गचिया बसबिट्टा पंचायत की बसबिट्टा गांव में अग्निकांड में बेघर हो चुके पीडि़त परिवारों की सुधि लेने रविवार को विधायक मनीष कुमार पहुंचे. कार्यकर्ताओं संग गांव पहुंचे विधायक ने पीडि़त परिवारों का हाल जाना. विधायक ने अग्निकांड में सबकुछ गंवा चुके पीडि़तों को साड़ी, लुंगी, गमछा व बच्चों के लिए कपड़े दिये. विधायक ने सरकारी सहायता के बारे में भी पीडि़तों से पूछताछ की. ग्रामीणों व मुखिया ने बताया कि अगलगी के बाद अभी तक उन्हेंसहायता नहीं मिली है और ना ही सीओ उनका हाल लेने आये. मदद के नाम पर सड़ा हुआ चावल दिया गया है, जो खाने लायक नहीं है. सीओ के गांव नहीं पहुंचने पर विधायक ने नाराजगी जतायी. साथ ही डीएम साकेत कुमार से दूरभाष पर बातचीत कर इस मामले में लापरवाही बरतने वाले सीओ पर कार्रवाई करने व अविलंब राहत सामग्री व राशि दिलाने का आग्रह किया. विधायक ने कहा कि अगलगी के तुरंत बाद सहायता राशि दिये जाने का प्रावधान है, लेकिन सीओ ने लापरवाही की हद कर दी. अबतक सहायता राशि मुहैया नहीं कराया जाना सीओ की कर्तव्यहीनता को प्रदर्शित करता है. विधायक ने अंग्निकांड में आंशिक रूप से झुलसे रंजीत मंडल को इलाज के लिए रुपये भी दिये. विधायक ने कहा कि जो भी पीडि़त परिवार बीपीएल सूची के अंतर्गत हैं, उन्हें इंदिरा आवास भी दिलाने की दिशा में वे प्रयासरत हैं. मौके पर उनके साथ मुखिया अमरेंद्र कुमार सिंह, जदयू नेता गोपाल दास, मनमोहन पासवान, सदानंद सिंह, प्रताप मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










