छात्राओं को किया जागरूक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2015 11:03 PM
फोटो 14 बांका 19 : सभा में उपस्थित महिला थानाध्यक्ष व अन्य, 20 उपस्थित छात्राएं. प्रतिनिधि, बौंसीअपर पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार शनिवार को बौंसी के कन्या मध्य विद्यालय एवं कस्तूरबा विद्यालय में महिला सशक्तीकरण को लेकर सभा हुई. इसमें स्कूली छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने कहा कि महिलाओं को अपनी […]
फोटो 14 बांका 19 : सभा में उपस्थित महिला थानाध्यक्ष व अन्य, 20 उपस्थित छात्राएं. प्रतिनिधि, बौंसीअपर पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार शनिवार को बौंसी के कन्या मध्य विद्यालय एवं कस्तूरबा विद्यालय में महिला सशक्तीकरण को लेकर सभा हुई. इसमें स्कूली छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी चाहिए. मल्टी मीडिया मोबाइल फोन आपका सच्चा दोस्त भी और खतरनाक दुश्मन भी. मल्टीमीडिया मोबाइल फोन आपकी सुरक्षा में सहायक का काम करता है, साथ ही अभूतपूर्व सुविधा भी देता है. इसका दुरुपयोग आपके लिए घातक हो सकता है. जिला अपराध नियंत्रण शाखा की सदस्य रंजना देवी कहा कि अगर कोई आपको परेशान करते, तो बेहिचक इसकी जानकारी महिला थाने में दें. मौके पर प्रधानाध्यापिका किरण देवी सहित छात्राएं उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










