बैठक में सदस्यता अभियान को ले चर्चा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2015 10:03 PM

विज्ञापन

बांका. भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच ग्रामीण मंडल की बैठक हुई. प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण पंजियारा ने कहा कि हर क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर अधिकाधिक संख्या में लोगों को सदस्यता दिलानी है. एक अप्रैल से 6 अप्रैल के बीच पार्टी का झंडोत्तोलन बूथ अध्यक्ष के घर के करीब किये जाने […]

विज्ञापन

बांका. भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच ग्रामीण मंडल की बैठक हुई. प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण पंजियारा ने कहा कि हर क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर अधिकाधिक संख्या में लोगों को सदस्यता दिलानी है. एक अप्रैल से 6 अप्रैल के बीच पार्टी का झंडोत्तोलन बूथ अध्यक्ष के घर के करीब किये जाने का निर्णय लिया गया. 14 अपै्रल को पटना में निर्धारित कार्यकर्ता समागम में प्रत्येक बूथ से 5-10 कार्यकर्ताओं के चलने पर जोर दिया. इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी समिति अजय कुमार दास, विकास सिंह, जयशंकर चौधरी, उगेंद्र मंडल, महेश गुप्ता, कोदनारायण, सहदेव दास, सूर्यमणि देवी, शांति देवी, शिव नारायण मंडल, नागेश्वर राय, विजय पंजियारा, राजकुमार सिंह, प्रमोद मंडल एवं अमरेंद्र सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन