एसपी के जनता दरबार में पहुंचे 80 फरियादी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2015 9:50 AM
बांका: एसपी कार्यालय वेश्म में गुरुवार को जनता दरबार में लगभग 80 फरियादी पहुंचे. अधिकतर मामले दहेज प्रताड़ना, वारंटी की गिरफ्तारी, डायन कह कर मारपीट करने, घरेलू विवाद सहित अन्य से जुड़े थे. रजाैन प्रखंड क्षेत्र के सुजालकोरामा निवासी अनिता देवी ने खेत में लगे सरसों फसल लूट लिये लिये जाने का आरोप आजमतुल्ला निवासी […]
बांका: एसपी कार्यालय वेश्म में गुरुवार को जनता दरबार में लगभग 80 फरियादी पहुंचे. अधिकतर मामले दहेज प्रताड़ना, वारंटी की गिरफ्तारी, डायन कह कर मारपीट करने, घरेलू विवाद सहित अन्य से जुड़े थे. रजाैन प्रखंड क्षेत्र के सुजालकोरामा निवासी अनिता देवी ने खेत में लगे सरसों फसल लूट लिये लिये जाने का आरोप आजमतुल्ला निवासी अशोक यादव एवं रूबी देवी पर लगाते हुए इसकी जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है.
इसी प्रखंड की गुंजन देवी ने पति को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत करते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी. रजाैन थाना क्षेत्र के हरना बुजुर्ग निवासी शिकायतकर्ता ने पुत्री के अपहरण कर लिये जाने का आरोप गांव के ही छह लोगों पर लगाते हुए आवेदन देकर पुत्री को सकुशल बरामद करने की मांग की. एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने सभी आवेदन को फरियादियों को न्याय मिलने का भरोसा दिलाया. मौके मुख्यालय डीएसपी पीएन उपाध्याय उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










