पूर्व सैनिक के परिजनों से मारपीट
जमालपुर: फरीदपुर ओपी क्षेत्र के नया टोला केशोपुर निवासी एक पूर्व सैन्यकर्मी के परिजनों के साथ सोमवार को दिन दहाड़े मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. पूर्व सैन्यकर्मी स्वर्गीय प्रभात ठाकुर की पुत्री मनु कुमारी व पत्नी नीलम देवी ने इस संबंध में फरीदपुर ओपी प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग […]
उसी समय लगभग दस बजे उसके पड़ोसी मुनि लाल पासवान के पुत्र, संतोष कुमार व छोटू अपने एक अन्य भाई के साथ दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खोलते ही सभी ने मिल कर एकाएक उसके घर के सभी सदस्यों पर हमला कर दिया. इस बीच उसकी दोनों बेटियों के साथ छेड़खानी की गयी तथा कान व गले के सोने के आभूषण भी लूट लिये. इस बीच पूरा परिवार ओपी परिसर पहुंचे, जहां घटना की शिकार दोनों बहनों ने बताया कि उसकी मां हृदय रोग से पीड़ित है और उसके सामने ही आरोपियों ने उसके साथ न केवल मारपीट की. बल्कि छेड़खानी भी की तथा उसकी मां के गले से सोने का मंगल सूत्र कान से कान बाली छिन ली.
उधर घटना की सूचना पा कर दर्जनों स्थानीय लोग भी वहां एकत्रित हो गये. इस संबंध में ओपी प्रभारी नवीन चंद्र मिश्र ने बताया कि मुनिलाल पासवान के तीनों के विरुद्ध जमालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










