Banka News: बांका में भीषण गर्मी के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव

Updated:
विज्ञापन

Banka News: : बांका जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया है. डीएम नवदीप शुक्ला द्वारा जारी आदेश के अनुसार बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सभी केंद्र अब सीमित समय के लिए सुबह संचालित किए जाएंगे. यह आदेश 20 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा.

विज्ञापन
बांका से विभांशु की रिपोर्ट

Banka News: जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे. दोपहर के समय पड़ रही तेज गर्मी और लू को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जोखिम से बचाया जा सके. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

जिला प्रशासन ने कहा है कि वर्तमान मौसम में बच्चों पर गर्मी का प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. आदेश की जानकारी सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं, बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों, महिला पर्यवेक्षिकाओं, बीडीओ, सीओ सहित सभी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है. साथ ही आदेश के कड़ाई से पालन के निर्देश भी जारी किए गए हैं.

स्कूलों के समय में भी पहले ही किया जा चुका बदलाव

इसी के साथ जिले में स्कूलों के संचालन को लेकर भी पहले ही बड़ा निर्णय लिया जा चुका है. नर्सरी से कक्षा 5 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाई गई है. वहीं कक्षा 6 और उससे ऊपर की कक्षाओं को सुबह 10 बजे के बाद संचालित नहीं करने का निर्देश दिया गया है, ताकि बच्चों को गर्मी से बचाया जा सके.

अभिभावकों ने जतायी राहत

प्रशासन के इस फैसले का अभिभावकों ने स्वागत किया है. उनका कहना है कि सुबह के समय केंद्र संचालित होने से बच्चों को दोपहर की भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. कई अभिभावकों ने जिला प्रशासन और डीएम नवदीप शुक्ला के इस निर्णय को सराहनीय बताते हुए आभार व्यक्त किया है. लोगों का कहना है कि यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन