कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ
धोरैया. प्रखंड के करहरिया पंचायत के सगुनियां ग्राम में शुक्रवार को कलश शोभायात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ. कलश यात्रा में 151 महिलाओं व युवतियों ने माथे पर कलश लेकर गेरुआ नदी से जल भर सगनियां, बटसार होते हुए खगड़ा गांव तक का भ्रमण किया. शोभायात्रा में शामिल नर्तकी घोड़े भी आकर्षण का […]
धोरैया. प्रखंड के करहरिया पंचायत के सगुनियां ग्राम में शुक्रवार को कलश शोभायात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ. कलश यात्रा में 151 महिलाओं व युवतियों ने माथे पर कलश लेकर गेरुआ नदी से जल भर सगनियां, बटसार होते हुए खगड़ा गांव तक का भ्रमण किया. शोभायात्रा में शामिल नर्तकी घोड़े भी आकर्षण का केंद्र रहे. कथावाचक रामानंद शास्त्री द्वारा कथावाचन किया जायेगा. भागवत कथा आगामी 26 फरवरी तक चलेगा. कथा के सफल संचालन में ग्रामीण भोला साह, अरविंद कुमार, महेंद्र साह, राजकुमार साह, राजीव गुप्ता, नंदकिशोर साह, विजय कुमार, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, मनोज साह आदि सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं. भागवत कथा के आयोजन से क्षेत्र में भक्ति की सरिता बह रही है. शुक्रवार की शाम हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ कथा स्थल पर उमड़ पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










