मरीजों को नहीं मिल रहा गुणवत्तापूर्ण खाना

Updated:
विज्ञापन

बांका. सदर अस्पताल में मरीजों के बीच दिये जाने वाले भोजन में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है. संवेदक द्वारा दोपहर के भोजन में सब्जी के नाम पर सिर्फ आलू का ही उपयोग किया जाता है दाल एवं चावल में भी गुणवत्ता का ध्यान पूर्ण रूपेण नहीं रखा जा रहा है. खाना वितरण कर […]

विज्ञापन

बांका. सदर अस्पताल में मरीजों के बीच दिये जाने वाले भोजन में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है. संवेदक द्वारा दोपहर के भोजन में सब्जी के नाम पर सिर्फ आलू का ही उपयोग किया जाता है दाल एवं चावल में भी गुणवत्ता का ध्यान पूर्ण रूपेण नहीं रखा जा रहा है. खाना वितरण कर रहे रसोइया से पूछे जाने पर बताया कि संवेदक डब्लू शुक्ला द्वारा आलू के सिवा कुछ भी नहीं दिया गया है हरी सब्जी की मांग करने के बाद भी पूर्ति नहीं की जा रही है. इसके कारण ही सिर्फ आलू की सब्जी से ही मरीजों को संतुष्ट होना पड़ रहा है. क्या कहते है पदाधिकारी इस संबंध में सीएस से पूछे जाने पर बताया कि भोजन की जांच की जायेगी अगर गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं पाया गया तो दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. डा. के पी सिंह सीएस, बांका

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन