फुटबॉल मैच का आयोजन आज

Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज. नेहरू युवा क्लब कुर्माडीह द्वारा फुटबॉल का फाइनल मैच का आयोजन 18 फरवरी बुधवार को खेल मैदान कुर्माडीह में किया जायेगा. फाइनल मैच खैरहया भागलपुर बनाम बांका टीम द्वारा खेला जायेगा. यह जानकारी क्लब के सचिव रामानुज सिंह ने दी. शिवरात्रि पर निकाली झांकीशंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के शंभुनाथ महादेव शंभुगंज, चुटेश्वर नाथ महादेव, चुटिया […]

विज्ञापन

शंभुगंज. नेहरू युवा क्लब कुर्माडीह द्वारा फुटबॉल का फाइनल मैच का आयोजन 18 फरवरी बुधवार को खेल मैदान कुर्माडीह में किया जायेगा. फाइनल मैच खैरहया भागलपुर बनाम बांका टीम द्वारा खेला जायेगा. यह जानकारी क्लब के सचिव रामानुज सिंह ने दी. शिवरात्रि पर निकाली झांकीशंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के शंभुनाथ महादेव शंभुगंज, चुटेश्वर नाथ महादेव, चुटिया पहाड़, कुढि़या नाथ महादेव, महादेवपुर गोयड़ा, घाटी नाथ महादेव, खौजरी पहाड़, गौरीनाथ महादेव, गौरीपुर पहाड़, गुलनी कुशाहा, छत्रहार, लालमनीचक, वंशीपुर, जोगिया सहित अन्य गांवों में शिव मंदिर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव बरात का आकर्षक झांकी निकाली गयी. साथ ही साथ बरात में ढोल, नगाड़ा बजाते हुए हजारों श्रद्धालुओं ने शिव का बरात निकाल कर शिव पार्वती का विवाह कराया. वहीं शिवरात्रि पर्व मंगल दिन होने के कारण हजारों श्रद्धालुओं द्वारा तिलडीहा दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी. धान के टाल में आग लगने से लाखों का नुकसान शंभुगंज. थाना क्षेत्र के छत्रहार गांव के किसान अजय कुमार मिश्रा, संजय कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, अनिल मिश्र के धान के टाल में आग लग जाने से लाखों का नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार 60 बीघा खेत का धान एक ही जगह पर टाल लगाया गया था. सोमवार की दोपहर आग लग जाने से सभी धान जल गया. सूचना मिलने पर तारापुर से फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन