पूजा -अर्चना के लिए मंदिर में उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

फोटो 17 बीएएन 61 : पूजा अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालु चांदन . प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि को लेकर सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए लग गयी. चांदन पुराना थाना, नावाडीह शिव मंदिर, गौरीपुर शिव मंदिर, भैरोगंज, सूइया थाना परिसर, अंतुआ शिव मंदिर के अलावा पूर्वी कटसकरा पंचायत पिंडरा पहाड़ […]

विज्ञापन

फोटो 17 बीएएन 61 : पूजा अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालु चांदन . प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि को लेकर सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए लग गयी. चांदन पुराना थाना, नावाडीह शिव मंदिर, गौरीपुर शिव मंदिर, भैरोगंज, सूइया थाना परिसर, अंतुआ शिव मंदिर के अलावा पूर्वी कटसकरा पंचायत पिंडरा पहाड़ स्थित पहाड़नाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा -अर्चना की. पहाड़नाथ शिव मंदिर में पहाड़नाथ कमेटी की ओर से शिव विवाह को आकर्षक बनाने के लिए पिंडरा मंडल टोला से पहाड़नाथ शिव मंदिर तक बाबा भोलेनाथ की झांकी के साथ बरात निकाली गयी. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अवकाश प्राप्त पोस्ट मास्टर कैलाश मंडल, मुखिया भैरो मरीक, सरपंच चंद्रदेव यादव, दालो यादव, उत्तम यादव, ईश्वर मंडल, नागेश्वर यादव, रमेश यादव, घनश्याम यादव आदि ने मुख्य भूमिका निभायी. मशीन से पत्तल बनाने का मिला प्रशिक्षण फोटो 17 बीएएन 62 : प्रशिक्षण देते चांदन. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी कटसकरा पंचायत के बगरो गांव में पत्तल ईकाई केंद्र का उद्घाटन बिहार सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष सरला बहन ने शिवरात्रि के मौके पर किया. बीफंड कंपनी के सौजन्य से सुदूर क्षेत्र में इकाई खुल जाने से लोगों में खुशी दिखा. इस मौके पर बीफंड के अमित अरोढा, ग्राम भारती युवा समन्वयक विमलेशजी, भुवनेश्वर तुरी, विनीता देवी, विक्की कुमार, महेंद्र ठाकुर, पंकज आनंद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन