चांदी का चेन हड़पने की प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

जयपुर. ओपी क्षेत्र के डोमाडीह गांव में 15 दिन पूर्व भलुआ गांव के सोनार डोमन साह ने 18 भर चांदी का पुराना चेन न्यू गहना बनाने के लिए लिया था और बना कर एक सप्ताह में वापस करने की बात कही थी. वापस नहीं करने पर आदिवासी महिला हुबनमय सोरेन पति जिरोलाल मुर्मू ने डोमन […]

विज्ञापन

जयपुर. ओपी क्षेत्र के डोमाडीह गांव में 15 दिन पूर्व भलुआ गांव के सोनार डोमन साह ने 18 भर चांदी का पुराना चेन न्यू गहना बनाने के लिए लिया था और बना कर एक सप्ताह में वापस करने की बात कही थी. वापस नहीं करने पर आदिवासी महिला हुबनमय सोरेन पति जिरोलाल मुर्मू ने डोमन साह के खिलाफ ओपी में आवेदन देकर 18 भर चांदी की चेन हड़पने की प्राथमिकी दर्ज करायी. अवर निरीक्षक विजय कुमार शर्मा ने बताया कि छानबीन कर कार्रवाई की जायेगी. बराती की तैयारी जयपुर. ओपी क्षेत्र के चिडि़यांमोड़ स्थापित बाबा अमरनाथ मंदिर में शिवरात्रि के दिन अखंड संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा. साथ ही भोले बाबा के विवाह के लिए बराती सजायी जायेगी. रात्रि में भोले बाबा के विवाह के मौके पर श्रद्धालु की काफी भीड़ रहेगी. मेला को सफल बनाने में सुरेंद्र यादव, राजेश यादव, अभिमन्यु सिंह, प्रकाश शर्मा, पंकज साह सहित अन्य लगे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन