सरकार के विरुद्ध कोर्ट जाने की तैयारी में एएनएम

Updated:
विज्ञापन

कहा नियम को ताक पर रख किया गया है नियोजनफोटो 15 बांका : 1 बैठक में उपस्थित एएनएम व संघ के पदाधिकारी प्रतिनिधि, बांकाजिले के विभिन्न प्रखंडों में नियोजित एएनएम ने शहर के आरएमके स्कूल परिसर में रविवार को बैठक की. इसकी अध्यक्षता महासंघ के सदस्य लड्डुनारायण सिंह यादव ने की. उन्होंने बैठक को संबोधित […]

विज्ञापन

कहा नियम को ताक पर रख किया गया है नियोजनफोटो 15 बांका : 1 बैठक में उपस्थित एएनएम व संघ के पदाधिकारी प्रतिनिधि, बांकाजिले के विभिन्न प्रखंडों में नियोजित एएनएम ने शहर के आरएमके स्कूल परिसर में रविवार को बैठक की. इसकी अध्यक्षता महासंघ के सदस्य लड्डुनारायण सिंह यादव ने की. उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2007 से एएनएम पद पर कार्यरत कर्मी की छंटनी करते हुए अन्य की बहाली की गयी है. इसमें काफी अनियमितता बरती गयी है. सरकार का निर्णय था कि ट्रेनिंग के दौरान प्राप्त प्राप्तांक का 50 प्रतिशत अंक एवं जो एएनएम सरकारी सेवा में पांच वर्षों तक कार्यरत हैं, उन्हें प्रति वर्ष पांच अंक दिया जायेगा. साथ ही 15 नंबर मौखिक परीक्षा के लिए रखा गया था. बावजूद इसके इन सारे नियमों को ताख पर रख कर एएनएम की बहाली की गयी है. जो एएनएम एक वर्ष व जो कार्य में मौजूद भी नहीं हैं, उनकी बहाली कर दी गयी है. कई ऐसी एएनएम हैं, जो सेवा मुक्त के लिए सरकार द्वारा तय कि गयी समय सीमा के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी हैं, इनकी भी छंटनी कर दी गयी है. सरकार के इस रवैय को देखते हुए न्यायालय का दरवाजा खट खटायेंगे. मौके पर नियोजित एएनएम सुमन कुमारी, संगीता देवी, वीणा देवी, ललिता कुमारी, सुनैना, प्रमिला देवी, रेणु देवी, बेबी कुमारी, मंजु कुमारी, नंदनी कुमारी, रंजु देवी, उमा सिन्हा, पूनम कुमारी, अनिला कुमारी, निर्मला कुमारी सहित संघ के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन