बांका के लाल ने झारखंड में किया नाम रोशन

Updated:
विज्ञापन

बाराहाट: ईमानदारी से अगर मेहनत की जाये तो मंजिल अवश्य मिलती है. इसको चरितार्थ किया है प्रखंड के पंजवारा पंचायत के राज्य संपोषित इंटरस्तरीय विद्यालय के आशीष कुमार सिंह नेपंजवारा के डय़ोढ़ी निवासी जवाहर प्रसाद सिंह का पुत्र आशीष इंटर का छात्र है. आशीष ने 26 जनवरी को झारखंड के गोड्डा में आयोजित शतरंज के […]

विज्ञापन
बाराहाट: ईमानदारी से अगर मेहनत की जाये तो मंजिल अवश्य मिलती है. इसको चरितार्थ किया है प्रखंड के पंजवारा पंचायत के राज्य संपोषित इंटरस्तरीय विद्यालय के आशीष कुमार सिंह नेपंजवारा के डय़ोढ़ी निवासी जवाहर प्रसाद सिंह का पुत्र आशीष इंटर का छात्र है. आशीष ने 26 जनवरी को झारखंड के गोड्डा में आयोजित शतरंज के बालक वर्ग के जूनियर में लगातार चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है.
गोड्डा के डीसी एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने उसे प्रमाणपत्र के साथ मेडल भी दिया. यही नहीं झारखंड के बोकारो में 2013 में इस्पात संयंत्र विभाग द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में भी आशीष प्रथम स्थान पर रहा. इस होनहार छात्र ने अपने गांव का ही नहीं, बल्कि जिले का भी नाम रोशन किया है. आशीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु श्री शिव शंकर प्रसाद सिंह को दिया. उसकी सफलता पर पंचायत के मुखिया विजय किशोर सिंह, युवा भाजपा नेता रासमोहन ठाकुर, राजेश्वर झा, अजित मिश्र, गोपाल प्रसाद सिंह, पुतुल नरेश प्रसाद सिंह, डॉ चंद्र किशोर प्रसाद सिंह ने बधाई दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन