सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

Updated:
विज्ञापन

बाराहाट : बाराहाट रंगमंच सभा भवन में रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से पार्टी की ओर से निर्धारित सदस्यता अभियान का लक्ष्य प्राप्त करने पर विचार-विमर्श किया गया. पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रखंड में कुल 20 हजार नये सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा गया […]

विज्ञापन

बाराहाट : बाराहाट रंगमंच सभा भवन में रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से पार्टी की ओर से निर्धारित सदस्यता अभियान का लक्ष्य प्राप्त करने पर विचार-विमर्श किया गया. पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रखंड में कुल 20 हजार नये सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. बैठक में शामिल पार्टी की महिला बिग्रेड की कमान संभाले प्रदेश मंत्री इंदू मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश और राज्य में भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के खात्मे के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की. इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने पर बल दिया गया. वहीं पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान से शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति होगी. इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती के साथ कार्य करना होगा. इसके लिए पार्टी ने आगामी 4, 5 व 6 फरवरी को बूथ स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया है. जबकि प्रखंड के हर बूथ पर 11 फरवरी को दीनदयाल जी की पुण्य स्मृति में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इसके पूर्व बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया. साथ ही प्रदेश के नेता गण का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहना कर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. मौके पर नंद किशोर पंडित, राजीव लोचन मिश्रा, पूरण मंडल, रासमोहन ठाकुर, रघुनाथ चौधरी, अविनाश सिंह, नृपेंद्र चौबे, सुभाष साह, मनोज मिश्रा, पवन यादव, सुनील चौधरी, महेश गुप्ता, नरेश रौशन, मिथिलेश सिंह, महेश राय, कामेश्वर यादव व मनराज सहित दर्जनों लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन