बनारस के पहलवान मो आलम ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

दंगल के अंतिम दिन उमड़ी सैकड़ों की भीड़दंगल देखने पहुंचे पूर्व सांसद व विधायकविजयी प्रतिभागी किये गये पुरस्कृतफोटो 1 बांका 26, 27 : सभा को संबोधित करते विधायक मनीष कुमार, एवं कुश्ती खेलते पहलवान प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड के महिला बिशनपुर पंचायत के महिला गांव स्थित अखाड़े में दो दिवसीय दंगल के अंतिम दिन रविवार को हजारों […]

विज्ञापन

दंगल के अंतिम दिन उमड़ी सैकड़ों की भीड़दंगल देखने पहुंचे पूर्व सांसद व विधायकविजयी प्रतिभागी किये गये पुरस्कृतफोटो 1 बांका 26, 27 : सभा को संबोधित करते विधायक मनीष कुमार, एवं कुश्ती खेलते पहलवान प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड के महिला बिशनपुर पंचायत के महिला गांव स्थित अखाड़े में दो दिवसीय दंगल के अंतिम दिन रविवार को हजारों की संख्या में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा. धोरैया के विधायक मनीष कुमार एवं जमुई के पूर्व सांसद भूदेव चौधरी भी दंगल देखने पहुंचे. विधायक मनीष कुमार ने बनारस के पहलवान मो. आलम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 12 भर की चांदी का मेडल समेत नकद देकर सम्मानित किया. द्वितीय पुरस्कार का वितरण मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष परवेज अख्तर तथा तृतीय पुरस्कार का वितरण मुखिया प्रतिनिधि हासिम ने किया. पूर्व सांसद भूदेव चौधरी व विधायक मनीष कुमार ने ऐसे आयोजन के लिए महिला ग्राम वासियों को साधुवाद दिया. ग्रामीणों ने विधायक से यहां हजारों की भीड़ को देखते हुए स्टेडियम के निर्माण की मांग की. विधायक ने कहा कि जमीन उपलब्ध कराएं स्टेडियम का निर्माण शुरू करवा दिया जायेगा. दंगल को देखने दूर-दराज से भी सैकड़ों लोग पहुंचे थे. मौके पर जदयू नेता उमाशंकर सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष ग्यास खां, मुखिया मजहर हुसैन, फारूक रजा, नूर नवी, मो. एहतेशाम, रजौन जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, मंतलाल चौहान, मंजूर आलम उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन