गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी
फोटो 27 बांका 20 : घायल व्यक्ति प्रतिनिधि, बौंसीबंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र के जमदाहा मोड़ से राम सागर गांव जानेवाली पथ पर मंगलवार की देर शाम गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल व्यक्ति कोरैयावरण के हरिहर यादव का छोटा भाई मिठन यादव है. घायल अवस्था में उसे रेफरल अस्पताल […]
फोटो 27 बांका 20 : घायल व्यक्ति प्रतिनिधि, बौंसीबंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र के जमदाहा मोड़ से राम सागर गांव जानेवाली पथ पर मंगलवार की देर शाम गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल व्यक्ति कोरैयावरण के हरिहर यादव का छोटा भाई मिठन यादव है. घायल अवस्था में उसे रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के बाद डॉ संजीव कुमार ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. घायल को गोली बायें हाथ के केहुनी के पास लगते हुए बायें पैर में जाकर अटकी हुई है और एक अन्य गोली उसी के आस-पास लगी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कटोरिया के मालबथान में शंभु सिंह की हत्या के बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि इस कांड का अभियुक्त अरुण यादव इस इलाके में छिपा हुआ है. इस सूचना पर जिले के कटोरिया, बौंसी, बंधुवाकुरावा, बाराहाट सहित जिले की पुलिस इस इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी कर रही है. इसी बीच उक्त घायल व्यक्ति एक अन्य व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल से जमदाहा की ओर जा रहा था. तभी वह गोली का शिकार होकर जख्मी हो गया. घायल व्यक्ति का कहना है कि एक वाहन पर बैठे पुलिस कर्मियों की गोली उसे लगी है. वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो बाइक के पीछे बैठे एक अपराधी द्वारा गोली बारी करने पर जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ होगा. क्या कहते हैं एसपी एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि सबसे पहले घायल व्यक्ति की ओर से गोलीबारी हुई उसके मोटरसाइकिल पर शंभु सिंह हत्या का अभियुक्त अरुण यादव बैठा था. उसने पुलिस पर गोली चलायी. इसके जवाब में पुलिस की ओर से कार्रवाई की गयी है. अभियुक्त पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










