जल्द हो सकता है थानाध्यक्षों का तबादला

Updated:
विज्ञापन

बांका. जिले में बढ़ रहे अपराध के ग्राफ के बाद पुलिस कप्तान डॉ सत्य प्रकाश ने थानाध्यक्ष के तबादले की फाइल तैयार करने लगे हैं. इन दिनों क्षेत्र में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है. एक दिन के बाद एक दिन शहर से लेकर जिले भर में कोई ना कोई घटना हो रही है. […]

विज्ञापन

बांका. जिले में बढ़ रहे अपराध के ग्राफ के बाद पुलिस कप्तान डॉ सत्य प्रकाश ने थानाध्यक्ष के तबादले की फाइल तैयार करने लगे हैं. इन दिनों क्षेत्र में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है. एक दिन के बाद एक दिन शहर से लेकर जिले भर में कोई ना कोई घटना हो रही है. हत्या, लूट, डकैती, बमकांड, बलात्कार सहित कई घटना घट चुकी है. जिसके बाद एसपी वैसे थानाध्यक्षों का रिपोर्ट कार्ड देखना आरंभ कर दिये हैं जो काम में लापरवाही बरत रहे हैं. लापरवाही के कारण ही पुलिस गश्ती में कमी होती है और घटना घट जा रहा है. एसपी लगातार अपने क्राइम मीटिंग में गश्ती की बात करते हैं फिर भी घटना घट रही है जिसके बाद यह फाइल तैयार किया जा रहा है. इस संबंध में एसपी डॉ प्रकाश ने बताया कि अगर घटना घटेगी तो थानाध्यक्ष का तबादला होगा ही. अब भी वक्त है कि लापरवाही को छोड़ कर थानाध्यक्ष आम लोगों को सुरक्षा मुहैया करावें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन