अपहरण निकला प्रेम प्रसंग का मामला

Updated:
विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा थाना में गुरुवार को स्थानीय भूदेव राणा ने अपनी पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी. हालांकि पिता के बताये पते पर थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा व एसआइ नरेश मंडल ने हंसडीहा पुलिस के सहयोग से युवती को उसके प्रेमी के साथ झारखंड के हंसडीहा गांव से खोज लिया. पुलिस ने युवती नूतन कुमारी […]

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा थाना में गुरुवार को स्थानीय भूदेव राणा ने अपनी पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी. हालांकि पिता के बताये पते पर थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा व एसआइ नरेश मंडल ने हंसडीहा पुलिस के सहयोग से युवती को उसके प्रेमी के साथ झारखंड के हंसडीहा गांव से खोज लिया. पुलिस ने युवती नूतन कुमारी व उसके प्रेमी वीरेंद्र कुमार गिरी को एक साथ थाना लेकर आयी. इसके बाद पंजवारा थाना में लड़की के परिजनों ने युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन युवती नहीं मानी. पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में ले लिया है. जबकि युवती को थाना पर ही महिला पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है. जानकारी हो की थाना क्षेत्र के पासो गांव से बीते 12 जनवरी को युवती अपने प्रेमी के संग भाग गयी थी. वहीं युवती ने बताया कि उसने गांव के ही शिव मंदिर में उक्त युवक से शादी रचा ली है. शादी के बाद वो अपने पति की बहन के घर हंसडीहा रह रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन