मंदार को विशेष पर्यटन स्थल बनाने की मांग करेंगे सांसद
बौंसी. मंदार पर्वत के लिए आकाशीय रज्जू मार्ग के शिलान्यास मौके पर सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि विकास की संरचना का पहला सोपान लग चुका है. उन्होंने कहा कि मंदार को विशेष पर्यटन स्थल घोषित करने के लिए संसद में आवाज बुलंद करेंगे. -प्रधान सचिव ने कहा कि इसके निर्माण से जहां लोगों […]
बौंसी. मंदार पर्वत के लिए आकाशीय रज्जू मार्ग के शिलान्यास मौके पर सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि विकास की संरचना का पहला सोपान लग चुका है. उन्होंने कहा कि मंदार को विशेष पर्यटन स्थल घोषित करने के लिए संसद में आवाज बुलंद करेंगे. -प्रधान सचिव ने कहा कि इसके निर्माण से जहां लोगों की वर्षों की कामना पूरी होगी वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.-जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी ने कहा कि बांका का सपना जल्द पूरा होगा विश्व के मानचित्र पर अब बांका की विशेष पहचान होगी. इसके लिए सीएम एवं पर्यटन मंत्री को धन्यवाद दिया. -विधान पार्षद मनोज यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मंदार के विकास के क्रम में एक अध्याय और जुड़ गया है. विकास की गाड़ी को तेजी से चलाने के लिए सीएम प्रयत्न कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने झारखंड, बिहार, ओडिसा, बंगाल को जोड़ने वाली भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग को फोर लेन बनाने का प्रस्ताव दिया. -कटोरिया विधायक सोनेलाल हेंब्रम ने कहा कि मेरा सपना पूरा हुआ. पर्यटन मंत्री जावेद इकबाल अंसारी ने मेरे सपने को साकार कर दिया है. उन्होंने सीएम से जयपुर-जमदाहा पथ की मरम्मत करवाने की मांग रखी. वहीं मंदार विद्यापीठ में पेय जल समस्या के लिए जलमीनार, बिजली व केबुल के माध्यम से इंटरनेट के जरिये जोड़ने की बात कही. -धोरैया विधायक मनीष कुमार ने पर्यटन क्षेत्र के विकास के साथ साथ इन स्थलों पर पहुंच मार्ग की मरम्मत भी हो. सड़क मार्ग जब तक दुरुस्त नहीं रहेगा सैलानी सहजता से निर्धारित स्थल पर नहीं पहुंच सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










