चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, खड़गपुर की टीम ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

फोटो 29 बांका 1 : टूर्नामेंट का उद्घाटन करते अतिथि. प्रतिनिधि, बेलहर प्रखंड अंतर्गत बसमत्ता पंचायत के मैदान पर चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच पूर्वी चिंगुलिया व खड़गपुर थाना के छोटकी हथिया के बीच सोमवार को खेला गया. मैच का उद्घाटन अनुसूचित जन जाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ललित भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल […]

विज्ञापन

फोटो 29 बांका 1 : टूर्नामेंट का उद्घाटन करते अतिथि. प्रतिनिधि, बेलहर प्रखंड अंतर्गत बसमत्ता पंचायत के मैदान पर चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच पूर्वी चिंगुलिया व खड़गपुर थाना के छोटकी हथिया के बीच सोमवार को खेला गया. मैच का उद्घाटन अनुसूचित जन जाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ललित भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं माइकल फादर ने फीता काट कर किया. मैच का आयोजन बुल्लेट स्पोर्टिंग क्लब बसमत्ता द्वारा किया गया था. जिसमें बांका, जमुई, मुंगेर जिला के 32 टीम ने भाग लिया था. फाइनल मैच खेलने से पहले दर्शकों के मनोरंजन के लिए आदिवासी नृत्य एवं महिला, पुरुष के द्वारा चप्पल दौड़, सूई धागा रेस, पानी बोतल खेल तथा लड़कियों का लंबी दौड़ का आयोजन किया गया. खड़गपुर थाना के छोटकी हथिया टीम ने एक गोल से बेलहर थाना क्षेत्र के पूर्वी चिंगुलिया को हरा कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया. मैच में रेफरी के रूप में अरविंद सोरेन एवं कामेंटेटर के रूप में सूरज हांसदा ने अपनी भूमिका निभायी. इस मौके पर जमुई जिला के आदिवासी नेता सिंघेश्वर मरांडी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार पंडित, महामंत्री मनोरंजन सिंह, अजय कुमार सिंह, सुंदर बेसरा, कुंदन कुमार चंद्रवंशी, उप मुखिया जमालउद्दीन, सदानंद यादव, भीम सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन