अनियंत्रित टाटा मैजिक ने बाइक को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

कटोरिया सीएचसी में उपचाररत दुर्घटना में घायल बाइक चालक ढेना मरांडी.

Banka Road Accident: कटोरिया में टाटा मैजिक और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल. सीएचसी में उपचार जारी, हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट:

Banka Road Accident: कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार को एक अनियंत्रित टाटा मैजिक और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटोरिया पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया.

मुड़ियारी मोड़ के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार कटोरिया बाजार के मुड़ियारी मोड़ के समीप सामने से आ रही एक अनियंत्रित टाटा मैजिक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

सिर में लगी गंभीर चोट

दुर्घटना में घायल युवक की पहचान बंगालगढ़ गांव निवासी ढिबा मरांडी के 35 वर्षीय पुत्र ढेना मरांडी के रूप में हुई है. सीएचसी कटोरिया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार एवं डॉ. शैलजानंद शुक्ला ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है.

बाजार से घर लौट रहा था युवक

बताया जाता है कि ढेना मरांडी कटोरिया बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान मुड़ियारी मोड़ के पास सामने से आ रही टाटा मैजिक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया.

चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. वहीं टाटा मैजिक चालक के फरार होने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है. दुर्घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन