मंदिर निर्माण पर लगी रोक

Updated:
विज्ञापन

धोरैया : प्रखंड के पैर पंचायत के उचडीहा गांव में दो पक्षों के बीच बिहार सरकार गैर मजरूआ आम जमीन को लेकर उत्पन्न विवाद की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी चौकस हो गये हैं. इसके मद्देनजर रविवार को अनुमंडलाधिकारी शिव कुमार पंडित व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शशि शंकर कुमार ने धोरैया थाना परिसर में दोनों पक्षों […]

विज्ञापन
धोरैया : प्रखंड के पैर पंचायत के उचडीहा गांव में दो पक्षों के बीच बिहार सरकार गैर मजरूआ आम जमीन को लेकर उत्पन्न विवाद की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी चौकस हो गये हैं. इसके मद्देनजर रविवार को अनुमंडलाधिकारी शिव कुमार पंडित व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शशि शंकर कुमार ने धोरैया थाना परिसर में दोनों पक्षों के लोगों के साथ उत्पन्न समस्या के समाधान हेतु शांति समिति की बैठक आहूत की.
एसडीओ व एसडीपीओ ने इस बाबत दोनों पक्षों के लोगों की बात सुन आगामी 28 से 31 जनवरी के बीच बैठक आहूत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. दोनों आलाधिकारियों समेत सीओ संजीव कुमार सिंह व धोरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल ने देर शाम उचडीहा गांव पहुंच विवादित स्थल का भी जायजा लिया.
क्या है मामला
दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद पर वर्ष 1990 में भागलपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा 68 डिसमील जमीन एक पक्ष को कब्रिस्तान निर्माण के लिए तथा दूसरे पक्ष को ढाई डिसमील जमीन हनुमान मंदिर के लिए दिया गया था. फिलवक्त 68 डिसमील जमीन पर कब्रिस्तान की घेराबंदी का कार्य चल रहा है. एक पक्ष का कहना है कि उस वक्त के पंचनामा के अनुसार उत्तर दक्षिण कोना पर बजरंगवली मंदिर को ले जाना था, लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा उस कोने पर ना ले जाकर हनुमान मंदिर के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इस बाबत गांव के ही मो सज्जाद की सूचना पर गत शनिवार को सीओ व थानाध्यक्ष ने गांव पहुंच विवादित स्थल का मुआयना किया था.
जनप्रतिनिधियों को भी दिये गये कई निर्देश
इसके साथ ही संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधियों व पूर्व जनप्रतिनिधियों को भी हरेक गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश एसडीओ द्वारा दिया गया. कहा गया कि किसी प्रकार की अप्रिय वारदात के बारे में सूचना प्राप्त होते ही इसकी जानकारी जिले के वरीय पदाधिकारियों को देने का काम करेंगे. एसडीओ व एसडीपीओ ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन