गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ें
मंडल भाजपा के प्रखंड स्तरीय बैठक का हुआ आयोजनफोटो नंबर 28 बांका 25 : बैठक में उपस्थित भाजपाई.प्रतिनिधि, धोरैया भाजपा की सदस्यता अभियान को गति देने के लिए रविवार को प्रखंड के बेलडीहा गांव स्थित विद्यालय परिसर में मंडल भाजपा के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता धोरैया मंडल भाजपा अध्यक्ष […]
मंडल भाजपा के प्रखंड स्तरीय बैठक का हुआ आयोजनफोटो नंबर 28 बांका 25 : बैठक में उपस्थित भाजपाई.प्रतिनिधि, धोरैया भाजपा की सदस्यता अभियान को गति देने के लिए रविवार को प्रखंड के बेलडीहा गांव स्थित विद्यालय परिसर में मंडल भाजपा के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता धोरैया मंडल भाजपा अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने की. बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष के अलावा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. बैठक को संबोधित करते हुए मंडल भाजपा अध्यक्ष ने अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने हेतु कार्यकर्ताओं को आवश्यक टिप्स दिये. इसके लिए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमलोगों के बीच बताया गया. कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए टॉल फ्री नंबर 1800-2662020 पर मिस्ड कॉल करने की बात बतायी गयी. सदस्यता अभियान को और भी गति देने के लिए गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं से लोगों को जोड़ने की अपील की गयी. मंडल भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में विजय का पताका लहराने हेतु अभी से ही कार्यकर्ताओं को संगठित होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में नमो के विजयी रथ को कोई रोक नहीं सकता. इस मौके पर बैठक में पूर्व सांसद प्रतिनिधि रखाल सिंह, महामंत्री कैलाश सिंह, धनंजय राय, रामानंद सिंह, गौतम कुमार सिंह, चर्तुभुज साह, अनिल कुमार साह, विद्यासागर साह, जवाहर पंजियारा, विपुल कुमार सिंह, गुंजन कुमार झा, राजकुमार मंडल, राजेश कुमार दास, मुकेश साह, मनोज दास, धर्मप्रकाश सिंह, ब्रजकिशोर मिश्र, वकील लैया, बिंदेश्वरी दास सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










