डीलर दुकान में लगायें सूचना पट्टा : बीडीओ
धोरैया: राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ ने की. कार्यशाला में बीडीओ सोनिया ढ़नढ़ननियां व बीएसओ धनुषधर झा ने उपभोक्ताओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहने का अनुरोध किया. एमओ ने डीलरों को लाभुकों के साथ अच्छा व्यवहार करने की […]
धोरैया: राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ ने की. कार्यशाला में बीडीओ सोनिया ढ़नढ़ननियां व बीएसओ धनुषधर झा ने उपभोक्ताओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहने का अनुरोध किया. एमओ ने डीलरों को लाभुकों के साथ अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी.
बीडीओ ने डीलरों से विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के बीच दी जाने वाली साम्रगी तथा मात्रा का विवरण पीडीएस दुकानों के सूचना पट्ट पर अंकित करने का निर्देश दिया. मौके पर कार्यशाला में मुखिया संघ के अध्यक्ष सह कुरमा के मुखिया परवेज आलम, प्रधान सहायक दिलीप झा, जनवितरण प्रणाली विक्रेता राजेश सिंह, अभय कुमार यादव, नागेश्वर कुमार, जयराम कुशवाहा, मुनीलाल यादव, महेंद्र यादव, मंदारेश्वर यादव, आरिफ हुसैन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










