पोशाक राशि नहीं मिलने पर छात्र पहुंचे प्रखंड कार्यालय
फोटो : 23 बांका 19 : हंगामा करते छात्र प्रतिनिधि, रजौनप्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर में मंगलवार को पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि का वितरण नहीं होने से क्षुब्ध बच्चे व उनके अभिभावक प्रखंड मुख्यालय पहुंच गये. हालांकि वहां बीडीओ अमित कुमार के नहीं मिलने के पश्चात ग्रामीण सहित बच्चे रजौन पंचायत मुख्यालय आ […]
फोटो : 23 बांका 19 : हंगामा करते छात्र प्रतिनिधि, रजौनप्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर में मंगलवार को पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि का वितरण नहीं होने से क्षुब्ध बच्चे व उनके अभिभावक प्रखंड मुख्यालय पहुंच गये. हालांकि वहां बीडीओ अमित कुमार के नहीं मिलने के पश्चात ग्रामीण सहित बच्चे रजौन पंचायत मुख्यालय आ धमके. ग्रामीण सुरेश हरिजन, अनारकली देवी, सुदामा देवी, कमली हरिजन, रामविलास, गौरी देवी सहित वार्ड सदस्य सह अध्यक्ष रंजीत यादव, विद्यालय की सचिव पार्वती देवी ने रजौन पंचायत के मुखिया घनश्याम सिंह को बताया कि मंगलवार को ही छात्रवृत्ति व पोशाक योजना मद की राशि का वितरण होना था. बच्चे अपने-अपने पोशाक के कपड़े के साथ लाइन में खड़े थे. लेकिन प्रधानाध्यापक द्वारा पैसा नहीं मिलने की बात कही गयी. इधर पंचायत के मुखिया ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार से इसकी जानकारी ली प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय के खाते में राशि आयी ही नहीं है जिस कारण राशि का वितरण नहीं किया गया. बंध्याकरण ऑपरेशन रजौन. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में मंगलवार को महिला चिकित्सक डॉ अनुपमा द्वारा दस महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. इसकी जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










