आरोपी प्रोमोटर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

धोरैया : फर्जी नेटवर्किग कंपनी के नाम पर भोले-भाले लोगों को करोड़ों का चूना लगाने वाले माफियाओं के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई का डंडा चलना शुरू हो गया है. ऐसे कं पनियों की आड़ में लोगों की मेहनत की कमाई को लूटने वाले धंधेबाजों पर प्रशासन की विशेष निगहबानी का दौर प्रारंभ हो गया है. इसी […]

विज्ञापन
धोरैया : फर्जी नेटवर्किग कंपनी के नाम पर भोले-भाले लोगों को करोड़ों का चूना लगाने वाले माफियाओं के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई का डंडा चलना शुरू हो गया है. ऐसे कं पनियों की आड़ में लोगों की मेहनत की कमाई को लूटने वाले धंधेबाजों पर प्रशासन की विशेष निगहबानी का दौर प्रारंभ हो गया है.
इसी कड़ी में रविवार की देर शाम धोरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस बलों ने कथित रूप से फर्जी एक नेटवर्किग कंपनी के प्रोमोटर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. पकड़ाया कंपनी का प्रोमोटर व सरगना धोरैया थाना क्षेत्र के सगुनियां ग्राम निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ गब्बर बताया जाता है. वह धोखाधड़ी के एक मामले का नामजद अभियुक्त भी था. वर्षो से पुलिस को इसकी तलाश थी. सोमवार को गिरफ्तार बांका जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन