बसमता फाइनल में,दुसरा सेमी फाइनल मैच रविवार को

Updated:
विज्ञापन

बाराहाट . प्रखंड के भेड़ा मोड़ मैदान में जारी फु टवॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में बसमत्ता ने रोमांचक मुकाबले में कुर्मा की टीम को हरा दिया. अतिरिक्त समय तक चले मैच में दर्शकों को सब तरह का रोमांच मैच के दौरान देखने को मिला. मैच के दूसरे अवधी में जहां दोनों ही टीमें गोल […]

विज्ञापन

बाराहाट . प्रखंड के भेड़ा मोड़ मैदान में जारी फु टवॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में बसमत्ता ने रोमांचक मुकाबले में कुर्मा की टीम को हरा दिया. अतिरिक्त समय तक चले मैच में दर्शकों को सब तरह का रोमांच मैच के दौरान देखने को मिला. मैच के दूसरे अवधी में जहां दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकी. वहीं पेनाल्टी शूट में भी बार बार गोल करने पर रेफरी ने एक एक कर दोनों टीमों को गोल करने को कहा. जिसमें बसमत्ता की टीम ने तो गोल कर लिया लेकिन कुर्मा के खिलाड़ी ने गेंद को गोल पोस्ट के बाहर मार कर अपना मौका गंवा दिया. दूसरे मैच में चिगुलीया टीम के नहीं आने के कारण पीबीएस बांका की टीम को दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब से मैच खेलना पड़ा. जिसमें दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब बाराहाट ने शून्य के मुकाबले तीन गोल से बांका पीबीएस को हरा दिया. सेमीफाइनल मैच रविवार को आयोजित की जायेगी. इसके पूर्व मैच के दौरान जिप उपाध्यक्ष नीलम सिंह ने मैदान पर पहुंच कर खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया. मौके पर विश्वजीत सिंह, नजाम दुरार्नी, सच्चिदानंद साह, लोहा सिंह, उदय कांत यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन