बांका में आज का मंडी भाव : दलहन-तेलहन में तेजी, गेहूं और प्याज के दाम में दिखा उतार-चढ़ाव

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

बांका मंडी में अनाज की तस्वीर.

Mandi Bhav Today : विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त होने और बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अब मंडियों तक पहुंच गया है. माल ढुलाई महंगी होने से खाद्यान्न, दलहन और तेलहन के दामों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है.

विज्ञापन

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट

Mandi Bhav Today: स्थानीय व्यवसायिक मंडी में इन दिनों विभिन्न कृषि उपज और खाद्य वस्तुओं के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. मंडी कारोबारियों के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों और मसाला वर्ग की वस्तुओं में तेजी दर्ज की गई है, जबकि गेहूं, मक्का, आलू और प्याज के दामों में मांग और आवक के अनुसार बदलाव हो रहा है.

परिवहन खर्च बढ़ने से महंगी हो रही खाद्य सामग्री

कारोबारियों का कहना है कि भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त होने के बाद माल ढुलाई के लिए लंबा मार्ग अपनाना पड़ रहा है. इसके साथ ही ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी ने ट्रांसपोर्टिंग लागत को और बढ़ा दिया है. इसका सीधा असर थोक और खुदरा बाजारों पर पड़ रहा है.

किसानों और उपभोक्ताओं पर असर

बढ़ी हुई परिवहन लागत का असर खेती-किसानी से जुड़े कार्यों पर भी देखा जा रहा है. किसानों को कृषि उत्पादों के परिवहन में अधिक खर्च उठाना पड़ रहा है, वहीं उपभोक्ताओं को कई आवश्यक खाद्य वस्तुएं ऊंचे दामों पर खरीदनी पड़ रही हैं.

मंडी में खाद्यान्नों का भाव (प्रति क्विंटल)

खाद्यान्नन्यूनतम (रु.)उच्चतम (रु.)
गेहूं26002650
मक्का21002150
चावल मंसूरी32503400
चावल अरवा मोटा31003250
चावल बासमती1250013500
मसूर दाल60006550
मूंग दाल95409600
अरहर दाल1150015000
गोटा चना62006400
गोटा मूंग85009000
पीला सरसों73007550
आलू12001450
प्याज18001900

Also Read : बांका में 38 डिग्री के पार तापमान, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, बारिश के भी आसार



विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन