अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
अमरपुर . स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बालू खनन करने वालों पर शिकंजा कसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. इसके तहत सोमवार को थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने गश्ती के दौरान एक अवैध बालू लदी ट्रैक्टर को इंगलीश मोड़ से जब्त कर थाना में लगा दिया. इसकी […]
अमरपुर . स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बालू खनन करने वालों पर शिकंजा कसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. इसके तहत सोमवार को थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने गश्ती के दौरान एक अवैध बालू लदी ट्रैक्टर को इंगलीश मोड़ से जब्त कर थाना में लगा दिया. इसकी जानकारी खनन विभाग को दे दी गयी है. खनन विभाग के अधिकारी आगे कार्रवाई करेंगे. पीएचडी विभाग के कर्मी जख्मीअमरपुर . अमरपुर बांका मुख्य मार्ग के कुंडा पुल के समीप पीएचडी विभाग के एक कर्मी अपनी मोटरसाइकिल से असंतुलित होकर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. रेफरल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बांका के विजय यादव कुंडा पुल के समीप अपने मोटरसाइकिल से असंतुलित हो जाने के चलते गिर गया. इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी को प्राथमिकी उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर भेजा, जहां पर चिकित्सकों ने उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










