बेलहर में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर नकदी व जेवरात समेत एक लाख की संपत्ति चोरी
चोरी के बाद घर में बिखरे सामान को देखते गृहस्वामी.
Belhar News: बांका के बेलहर थाना क्षेत्र के धर्मराही गांव में अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर 51 हजार रुपये नकद, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बेलहर बांका से अभय कुमार ‘सोनू’ की रिपोर्ट
Belhar News: बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के धर्मराही गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली. घटना में करीब एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने का दावा किया गया है.पीड़ित गृहस्वामी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बंद घर का ताला तोड़कर घुसे चोर
धर्मराही गांव निवासी संजीव कुमार सिंह ने बेलहर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायीहै. उन्होंने बताया कि उनका परिवार वर्तमान में भागलपुर में रहता है और हर चार-पांच दिन पर गांव स्थित घर आता-जाता रहता है.
इसी बीच 19 जून को गांव के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ाहै.
Belhar News: छह कमरों के ताले तोड़कर की चोरी
सूचना मिलने पर जब संजीव कुमार सिंह घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजे सहित छह कमरों के ताले टूटे हुए हैं. चोरों ने घर में रखी गोदरेज अलमारी का भी ताला तोड़ दिया था.
पीड़ित के अनुसार अलमारी में रखे 51 हजार रुपये नकद, चांदी के जेवरात तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया. चोरी गई संपत्ति का कुल मूल्य लगभग एक लाख रुपये बताया गया है.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही बेलहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई.
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
दिनदहाड़े अथवा बंद घरों में चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है.
Also Read :बांका में तेज आंधी ने उजाड़ा गरीब का आशियाना, छप्पर उड़ने से अनाज व सामान बर्बाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










