क्या NEET UG में बुरका बैन है? देखें NTA का ड्रेस कोड

Updated:
विज्ञापन

NEET UG छात्रा कुलसुम बानो और बैकग्राउंड में NTA का पेज (Canva)

NEET UG 2026 Burqa Rules: एग्जाम हॉल के अंदर बुरका पहनने को लेकर एक और विवाद छिड़ गया है. दरअसल, नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के दौरान बुरका पहनने के चलते एक छात्रा कुलसुम बानो को रोक दिया गया है. यह मामला राजस्थान के अजमेर सेंटर से सामने आया है. कुलसुम ने इस पूरे व्यवहार पर नाराजगी जताई है.

विज्ञापन

NEET UG 2026 Burqa Rules: राजस्थान के अजमेर सेंटर पर हुए विवाद के बाद छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. छात्रा कुलसुम बानो का कहना है कि एनटीए बुरका पर पाबंदी नहीं लगाता है. ऐसे में आइए समझते हैं कि नीट यूजी (NEET UG 2026) जैसी नेशनल लेवल की परीक्षा में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का नियम क्या है.

NEET UG 2026 Burqa Rules: क्या है बुरका का नियम?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से नीट यूजी एग्जाम (NEET UG 2026) के लिए ड्रेस कोड जारी किया गया है. ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर एग्जाम इन्फॉर्मेशन करके पीडीएफ शेयर किया गया है. इस पीडीएफ के अनुसार तय किए गए नीट यूजी परीक्षा ड्रेस कोड नियम नीचे देख सकते हैं-

  • NEET परीक्षा में भारी कपड़े और लंबे बाजू (Full Sleeves) वाले कपड़े पहनना बेहतर नहीं माना गया है.
  • लेकिन अगर कोई उम्मीदवार सांस्कृतिक, पारंपरिक या धार्मिक कारणों से ऐसे कपड़े (बुर्का, हिजाब, पगड़ी, धार्मिक टोपी) पहनकर आता है, तो उसे परीक्षा केंद्र पर अंतिम रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले यानी दोपहर 12:30 बजे तक पहुंचना होगा.
  • इससे सुरक्षा जांच आराम से हो सकेगी और उम्मीदवार को जल्दबाजी या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
  • NTA का कहना है कि ऐसे उम्मीदवारों की अच्छी तरह से जांच (Frisking) करनी पड़ती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि परीक्षा की पवित्रता बनी रहे और कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल का सामान अंदर न ले जाया जाए.

NTA Exam Information for NEET UG Exam 2026

NTA ने बुर्का, हिजाब, पगड़ी या अन्य धार्मिक पहनावे पर कोई सीधा प्रतिबंध नहीं लगाया है. ऐसे कपड़े पहनकर परीक्षा दी जा सकती है, लेकिन उम्मीदवारों को समय से पहले पहुंचकर सुरक्षा जांच पूरी करानी होगी.

छात्रा ने जताई नाराजगी

लड़कियों के लिए नियम

NTA का मानना है कि NEET UG 2026 परीक्षा में नकल न हो और सभी उम्मीदवारों के लिए नियम एक जैसे हों, इसलिए सुरक्षा जांच जरूरी है. लेकिन लड़कियों की जांच करते समय उनकी प्राइवेसी और सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा. महिला उम्मीदवारों की फ्रिस्किंग (सुरक्षा जांच) किसी खुले स्थान पर नहीं होगी. उनकी जांच बंद कमरे या पर्दे से ढकी अलग जगह (Closed Enclosure) में की जाएगी. सबसे महत्वपूर्ण बात, महिला उम्मीदवारों की जांच केवल महिला स्टाफ ही करेगी.

यह भी पढ़ें: बुरका नहीं उतारूंगी… NEET UG सेंटर में नहीं मिली एंट्री, 18 साल की कुलसुम का छलका दर्द

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola