बीडीओ ने की छात्र घायल होने के मामले की जांच
फोटो है : फोटो संख्या 17 बीएएन 63 स्कूल में जांच करते बीडीओप्रतिनिधि, चांदनगत 13 नवंबर को खेलकूद की प्रैक्टिस करने के दौरान अष्टम वर्ग के एक छात्र शानू कुमार के जख्मी होने एवं परिजनों को सूचना दिये बिना प्रधानाध्यापिका मालती सिंहा का स्कूल बंद कर भाग जाने के मामले की जांच सोमवार को बीडीओ […]
फोटो है : फोटो संख्या 17 बीएएन 63 स्कूल में जांच करते बीडीओप्रतिनिधि, चांदनगत 13 नवंबर को खेलकूद की प्रैक्टिस करने के दौरान अष्टम वर्ग के एक छात्र शानू कुमार के जख्मी होने एवं परिजनों को सूचना दिये बिना प्रधानाध्यापिका मालती सिंहा का स्कूल बंद कर भाग जाने के मामले की जांच सोमवार को बीडीओ श्याम कुमार ने की. जख्मी छात्र के पिता दयानंद पांडेय द्वारा किये गये शिकायत के आलोक में बीडीओ कन्या मध्य विद्यालय चांदन पहुंचे और प्रधानाध्यापिका से गहन पूछताछ की. ज्ञात हो कि खेलकूद के दौरान गिरने से शानू कुमार के गिर जाने से उसके जांघ की हड्डी टूट गयी थी. जांच में पाया गया कि सहायक शिक्षिका संजीवनी कुमारी द्वारा कार्यक्रम चलाया जा रहा था. खेल मैदान में पर्याप्त मात्रा में बालू भी नहीं डाला गया था. बीडीओ ने बताया कि इस मामले में जांच प्रतिवेदन के लिए बीइओ को लिखा गया है. कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










