सांड के कारण मासूम ने ऐसे खो दी जिंदगी, गांव में मातम का माहौल

बांका : बिहार के बांका जिले के करहरिया पंचायत अंतर्गत रघुनीकित्ता गांव से अजीबोगरीब घटना सामने आयी है. पांच साल के मासूम की बोरिंग चलाने के लिए खोदे गये गड्ढे में गिरकर मौत हो गयी. मृतक सोहेल गांव के इकबाल का पुत्र था. वो तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था. घटना के बाद समूचे गांव […]
बांका : बिहार के बांका जिले के करहरिया पंचायत अंतर्गत रघुनीकित्ता गांव से अजीबोगरीब घटना सामने आयी है. पांच साल के मासूम की बोरिंग चलाने के लिए खोदे गये गड्ढे में गिरकर मौत हो गयी. मृतक सोहेल गांव के इकबाल का पुत्र था. वो तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था. घटना के बाद समूचे गांव में मातम का माहौल है. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष महेश्वर राय के निर्देश पर एसआई मुर्शीद खां घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेजा. पंचायत के मुखिया जहांगीर ने भी पीड़ित परिवार को सांत्वना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




