अमरपुर : स्कूल में सांप निकलने से मची अफरा-तफरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2018 6:00 AM

विज्ञापन

अमरपुर : प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को एक विषैला सर्प निकलने से स्कूल में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. जानकारी के अनुसार स्कूल में पठन-पाठन का कार्य चल रहा था. इसी दौरान कक्षा पांच में अचानक एक सांप घुस गया. सांप को देखते ही बच्चों ने शोर […]

विज्ञापन
अमरपुर : प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को एक विषैला सर्प निकलने से स्कूल में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. जानकारी के अनुसार स्कूल में पठन-पाठन का कार्य चल रहा था.
इसी दौरान कक्षा पांच में अचानक एक सांप घुस गया. सांप को देखते ही बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. बच्चों के आवाज पर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव रंजन व स्थानीय ग्रामीण भी स्कूल पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से सांप को कक्षा से बाहर निकाला गया. इसके बाद सभी ने लाठी-डंडा से सांप को मार दिया. इसके बाद पुन: विद्यालय चालू किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन