जिला स्तरीय टीम करेगी मूल्यांकन, बौंसी में आयोजित होगा दिव्यांगता शिविर

Published by : VINOD RAO Updated At : 05 Jun 2026 5:47 PM

विज्ञापन

शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं सुविधाओं से जोड़ना तथा उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना है.

विज्ञापन

शिविर में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से संबंधित जांच, मूल्यांकन तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक कार्य किए जाएंगेबौसी, ( बांका )से संजीव पाठक की रिपोर्ट प्रतिनिधि, बौंसी: दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं एवं प्रमाणन संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज रेफरल अस्पताल बौंसी में प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा.यह शिविर जिला स्तरीय विशेषज्ञ टीम की देखरेख में अस्पताल के सभागार कक्ष में सुबह 10:30 बजे से कार्य समाप्ति तक संचालित होगा. शिविर में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से संबंधित जांच, मूल्यांकन तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक कार्य किए जाएंगे. साथ ही पात्र लाभुकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी. शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं सुविधाओं से जोड़ना तथा उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी संबंधित लाभुकों एवं उनके परिजनों से समय पर शिविर में पहुंचने की अपील की गई है, ताकि उन्हें आवश्यक चिकित्सीय जांच एवं प्रमाणन संबंधी सुविधाएं प्राप्त हो सकें. शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम दिव्यांगता का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श भी देगी.

एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी

रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता शिविर दिव्यांगजनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि कई ऐसे लोग हैं जिन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र अथवा अन्य सरकारी सुविधाओं के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है. इस शिविर के माध्यम से उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. डॉ. कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक दिव्यांगजन इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में पहुंचें.उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय टीम की उपस्थिति में सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पारदर्शी एवं सुगमता के साथ पूरी की जाएंगी, ताकि पात्र लाभुकों को शीघ्र लाभ मिल सके. स्वास्थ्य विभाग शिविर को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर रहा है.

विज्ञापन
VINOD RAO

लेखक के बारे में

By VINOD RAO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन