#Bihar : छात्रा को शादी का झांसा दे शिक्षक ने तीन साल तक किया यौन शोषण, कराया गर्भपात

बांका : शंभुगंज थाना क्षेत्र में गुरु-शिष्य के रिश्ते को एक शिक्षक ने शर्मसार कर दिया. शिक्षक ने अपनी छात्रा को शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका याैन शोषण किया. इतना ही नहीं गर्भवती होने पर छात्रा का गर्भपात भी करवा दिया. इस बाबत पीड़िता ने शुक्रवार को महिला थाना पहुंच आवेदन दिया. […]
बांका : शंभुगंज थाना क्षेत्र में गुरु-शिष्य के रिश्ते को एक शिक्षक ने शर्मसार कर दिया. शिक्षक ने अपनी छात्रा को शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका याैन शोषण किया. इतना ही नहीं गर्भवती होने पर छात्रा का गर्भपात भी करवा दिया. इस बाबत पीड़िता ने शुक्रवार को महिला थाना पहुंच आवेदन दिया.
आवेदन के मुताबिक छात्रा शंभुगंज पौकरी निवासी मंटू कुमार उर्फ सुदर्शन के पास ट्यूशन पढ़ने जाया करती थी. मंटू ने शादी का झांसा देकर ट्यूशन पढ़ाने के दरम्यान छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया. शिक्षक ने कहा कि वह उससे शादी करेगा. इसके बाद उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. इतना ही नहीं छात्रा जब शिक्षक के घर जाती थी तो आरोपित शिक्षक की मां व नानी घर के बाहर दरवाजे पर टहलती रहती थी कि कोई पूछे तो बता सके कि यहां कोई लड़की नहीं है.
इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष मणि कुमारी ने बताया कि आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषी शिक्षक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




