पीट-पीटकर ले ली पत्नी की जान, फिर शव छोड़ फरार हुआ पति

Updated at : 02 Jul 2018 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
पीट-पीटकर ले ली पत्नी की जान, फिर शव छोड़ फरार हुआ पति

बांका : बिहार के बांका में एक पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीट कर हत्या कर दी. उसके बाद पत्नी की लाश को छोड़कर फरार हो गया. मृतका ज्योति की शादी फतेहपुर के मुकेश के साथ हुई थी. यह दोनों की दूसरी शादी थी. बताया जा रहा है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद […]

विज्ञापन

बांका : बिहार के बांका में एक पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीट कर हत्या कर दी. उसके बाद पत्नी की लाश को छोड़कर फरार हो गया. मृतका ज्योति की शादी फतेहपुर के मुकेश के साथ हुई थी. यह दोनों की दूसरी शादी थी. बताया जा रहा है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से दोनों में अनबन चल रहा था. मृतका के घरवालों का आरोप है कि मुकेश ज्योति से दहेज की मांग करता था. वहीं, ज्योति के विरोध करने पर मुकेश मारपीट करता था. बताया जा रहा कि बीती रात भी कुछ ऐसा ही हुआ. दोनों के बीच झगड़ा हुआ और बात बढ़ने के बाद मुकेश ने पीट-पीट कर जान ले ली.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका की मां के बयान पर दामाद मुकेश के साथ ही तीन लोगों के विरुद्ध पीट-पीट कर हत्या करने का मामला दर्ज करवायी है. वहीं, पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस संदेह के आधार पर छापेमारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन