किसानों को कृषि विभाग के वैज्ञानिक रघुवर साहू ने धान की सीधी बुआई के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी.

Updated at : 29 Jun 2018 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को कृषि विभाग के वैज्ञानिक रघुवर साहू ने धान की सीधी बुआई के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी.

बांका : सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करमा पंचायत के बिंडी गांव में कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा किसान जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत किसानों को कृषि विभाग के वैज्ञानिक रघुवर साहू ने धान की सीधी बुआई के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि बांका जिला कृषि प्रधान […]

विज्ञापन

बांका : सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करमा पंचायत के बिंडी गांव में कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा किसान जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत किसानों को कृषि विभाग के वैज्ञानिक रघुवर साहू ने धान की सीधी बुआई के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि बांका जिला कृषि प्रधान जिला है. यहां धान की खेत वृहद पैमाने पर होती है. अाधुनिक तरीके से किसानों को खेती करने से फसल की उत्पादकता में वृद्धि होगी. कृषि वैज्ञानिक ने जीरो टीलेज से धान की बुआई के साथ-साथ खेतों की मिट्टी जांच कराने आदि पर भी बल दिया. उन्होंने कहा कि जीरो टीलेज द्वारा धान की बुआई संसाधन संरक्षण खेती की एक तकनीक है. इस तकनीक से मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ उत्पादन क्षमता भी बढ़ती है. इस मौके पर बीइओ, किसान सलाहकार जीवन कुमार सहित अन्य किसान मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन