Bank Strike Taday: भागलपुर में मांगो को लेकर बैंककर्मियों का प्रोटेस्ट, लोगों को नगदी निकालने में परेशानी

Updated:
विज्ञापन

Bank Strike Taday

Bank Strike Taday: UFBU में सरकारी बैंकों और कुछ पुराने निजी बैंकों की यूनियनें शामिल हैं. इस हड़ताल के कारण कई शहरों और इलाकों में बैंक शाखाएं पूरी तरह या आंशिक रूप से बंद रह सकती हैं.

विज्ञापन

Bank Strike Taday: आज 27 जनवरी को भागलपुर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंककर्मी हड़ताल पर हैं. इस हड़ताल के एकमात्र मुख्य मुद्दे हैं, पांच दिवसीय सप्ताह बैंकिंग उद्योग में लागू करना. कर्मचारियों का कहना है कि जब मार्च 2024 के समझौते में सभी शनिवार छुट्टी देने पर सहमति बनी थी, तो सरकार इसे लागू करने में देरी क्यों कर रही है?

आपके शहर में

विज्ञापन

हड़ताल के चलते कई बैंकों के एटीएम भी ठप हो गए हैं, जिससे ग्राहकों को नगदी निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ग्राहको को हो रही है असुविधा

हड़ताल के कारण SBI, PNB और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे बड़े सरकारी बैंकों में नगद जमा, निकासी और चेक क्लीयरिंग जैसे काम पूरी तरह बंद हैं. लगातार 3 दिन बैंक बंद होने से कैश की भारी किल्लत हो गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि नेट बैंकिंग और एटीएम (ATM) सेवाएं चालू हैं.

यह हड़ताल मुख्य रूप से सरकारी बैंकों में है. एचडीएफसी (HDFC), आईसीआईसीआई (ICICI) और एक्सिस (Axis) जैसे बड़े प्राइवेट बैंकों की शाखाएं आज खुली हैं और वहां कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है.

UFBU का क्या है कहना?

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) ने बताया कि, यह हड़ताल मजबूरी में की गई है क्योंकि सरकार उनकी वाजिब मांग पर ध्यान नहीं दे रही. यूनियन नेताओं का स्पष्ट कहना है कि कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक ज्यादा काम करने को तैयार हैं, लेकिन शनिवार की छुट्टी अब लागू होनी ही चाहिए.

हड़ताल के दिन ग्राहको को क्या करना चाहिए

हड़ताल के दिनों में सिर्फ बैंक ब्रांच पर डिपपेंड रहने से परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए हमेशा अपने जरूरी पेमेंट और ट्रांजैक्शन पहले से ऑनलाइन सेट करें. अगर कोई इमरजेंसी हो, जैसे बड़ा बिल या इमरजेंसी कैश, तो अपने नजदीकी प्राइवेट बैंक या ATM की जानकारी पहले से रख लें. इसके अलावा, UPI ऐप्स में अपने अकाउंट लिंक और पेमेंट मोड अपडेट रखें, ताकि किसी भी स्थिति में ट्रांजैक्शन बिना रुकावट पूरा हो सके.

Also Read: Bank Strike Today: आज नहीं खुलेंगे सरकारी बैंक, लगातार चौथे दिन बैंकिंग सेवाएं ठप, जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन