Bank Strike Today: आज नहीं खुलेंगे सरकारी बैंक, लगातार चौथे दिन बैंकिंग सेवाएं ठप, जानें क्या है पूरा मामला

5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर (AI तस्वीर)
Bank Strike Today: 27 जनवरी को देशभर के सरकारी बैंकों में पूरी तरह काम-काज ठप है. 5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं. रविवार और गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद, आज लगातार तीसरे दिन बैंक बंद होने से ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
Bank Strike Today: अगर आप बैंक के किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकलने वाले हैं, तो ठहर जाइए. देशभर के सरकारी बैंकों (PSBs) में आज ताले लटके हैं. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की हड़ताल के चलते आज शाखाओं में कामकाज पूरी तरह बंद है. शनिवार, रविवार और गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद, यह लगातार चौथा दिन है जब बैंकिंग सेवाएं ठप पड़ी हैं.
क्यों बंद हैं आज बैंक?
बैंक कर्मचारी फाइव डे बैंकिंग (सप्ताह में सिर्फ 5 दिन काम) को तुरंत लागू करने की मांग कर रहे हैं. 23 जनवरी को सरकार के साथ हुई सुलह बैठक के नाकाम होने के बाद यूनियन ने आज काम रोकने का फैसला किया. कर्मचारियों का कहना है कि जब मार्च 2024 के समझौते में सभी शनिवारों को छुट्टी देने पर सहमति बनी थी, तो सरकार इसे लागू करने में देरी क्यों कर रही है?
ग्राहकों की बढ़ी मुसीबत, चेक क्लियरेंस अटका
हड़ताल के कारण SBI, PNB और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे बड़े सरकारी बैंकों में नकद जमा, निकासी और चेक क्लीयरिंग जैसे काम पूरी तरह बंद हैं. लगातार तीन दिन बैंक बंद होने से कैश की किल्लत भी हो सकती है. हालांकि, राहत की बात यह है कि नेट बैंकिंग और एटीएम (ATM) सेवाएं चालू हैं.
प्राइवेट बैंकों के काम नहीं होंगे बाधित
ध्यान दें कि यह हड़ताल मुख्य रूप से सरकारी बैंकों में है. एचडीएफसी (HDFC), आईसीआईसीआई (ICICI) और एक्सिस (Axis) जैसे बड़े प्राइवेट बैंकों की शाखाएं आज खुली हैं और वहां कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है.
यूनियनों का सख्त रुख
अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) के अनुसार, यह हड़ताल मजबूरी में की गई है क्योंकि सरकार उनकी वाजिब मांग पर ध्यान नहीं दे रही. यूनियन नेताओं का स्पष्ट कहना है कि कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक ज्यादा काम करने को तैयार हैं, लेकिन शनिवार की छुट्टी अब लागू होनी ही चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




