Bihar News: स्मार्ट मीटर लगाने गए कर्मियों के साथ मारपीट, कनेक्शन काटने पर भड़के ग्रामीण, प्राथमिकी दर्ज
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Sep 2024 6:25 AM
Bihar News: बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने खुशिहालपुर गांव पहुंची थी, जहां ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध जताया. ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने की सूचना कर्मियों ने जेई को दी.सूचना मिलने पर जेई प्रिया कंचन कुमार निराला घटनास्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनके साथ भी बदसलूकी की.
औरंगाबाद. स्मार्ट मीटर लगाने गए विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कुटुंबा के कनीय अभियंता प्रिय कंचन कुमार निराला एवं कर्मियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं ग्रामीणों द्वारा जेई व विभागीय कर्मियों के साथ मारपीट करने का भी मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर कनीय अभियंता ने कुटुंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला कुटुंबा थाना क्षेत्र के महाराजगंज पंचायत अंतर्गत खुशिहालपुर गांव का है. जानकारी के अनुसार बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने खुशिहालपुर गांव पहुंची थी, जहां ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध जताया. ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने की सूचना कर्मियों ने जेई को दी.सूचना मिलने पर जेई प्रिया कंचन कुमार निराला घटनास्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनके साथ भी बदसलूकी की. थानाध्यक्ष के नाम लिखे पत्र में जेई ने बताया कि उक्त गांव में लगभग 10 घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका था. इसके बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. घटना के बाद आक्रोशित बिजली कर्मियों ने उक्त गांव का कनेक्शन छुड़ा दिया.
जेई ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी .थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह द्वारा शुक्रवार को पुलिस बल मुहैया करने पर जेई व विभाग से जुड़े अन्य कर्मी पुणः उक्त गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे. पुलिस के समक्ष भी आक्रोशित ग्रामीणों ने गाली गलौज करते हुए जेई व विद्युत कर्मियों पर हमला बोल दिया, इस घटना में जेई के साथ विद्युत विभाग के कर्मी जख्मी हुए हैं. कुछ देर तक तो पुलिस मूक दर्शक बनी रही. फिर बाद में पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए.
प्राथमिकी में आठ लोग बने नामजद अभियुक्त
मामले को लेकर कनीय विद्युत अभियंता ने प्राथमिक दर्ज कराते हुए आठ लोगों को नामजद करार दिया है. जिन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उसमें खुशिहालपुर गांव निवासी संजय मेहता, बाबूलाल मेहता, दिलकेश मेहता, मुन्ना मेहता, बाबूलाल मेहता, चंदन मेहता, सिनेश मेहता व अनिल मेहता का नाम शामिल है. इनके अलावा अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. जेई ने बतया कि गुरुवार को मानवबल दीपक कुमार, ओम प्रकाश यादव, दक्ष खलासी कमलेश राम व इन्टील स्मॉट एजेन्सी के जोनल मैनेजर पुरूषोतम कुमार कुमार के साथ उक्त गांव में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य करने गए थे, जहां उक्त ग्रामीणों ने सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न किया. इस कार्य के लिए दूसरे दिन पुलिस से सहयोग ली गई. लेकिन पुलिस की मौजूदगी में ही उक्त सभी लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की घटना का अंजाम दिया.
ग्रामीणों ने जेई एवं विद्युत विभाग के कर्मियों पर लगाए हैं कई आरोप
घटना को लेकर जहां एक और विभागीय स्तर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने भी जेई एवं विद्युत विभाग के कर्मियों पर कई आरोप लगाया है. खुशहालपुर के ग्रामीण अब एकजुट होकर आंदोलन की मुड में है. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कर्मी पुरुषों की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रहे थे तथा स्मार्ट मीटर लगाने के एवज में पैसे की वसूली की जा रही थी. घर में लगे पुराने मीटर को हथौड़ी से तोड़ा जा रहा था. मना करने पर झूठे केस में फसाने की धमकी दी गई. ग्रामीणों का कहना था कि हम सभी ने महाराजगंज पंचायत के वार्ड संख्या एक से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू करने का अनुरोध किया तो जेई भड़क गए और केस करने की धमकी देने लगे.
ग्रामीणों ने इस बाबत कार्रवाई के लिए कुटुंबा थाना में आवेदन देने की बात भी बताया है. आवेदन में संजय कुमार मेहता, इंदु देवी, चंद्रावती देवी, वीरेंद्र मेहता, बालकेश मेहता, दिलकश मेहता, नरेश मेहता, कृष्णा मेहता, राजकुमार मेहता, अवधेश मेहता, चंदन कुमार, शारदा देवी, संतोष मेहता, रामसुंदर मेहता, गोविंद कुमार, राजेश मेहता, सुगिया देवी, सुरेंद्र कुमार,दिनेश कुमार, संगीता देवी, संध्या कुमारी, उदय मेहता, छोटू मेहता, शंकर मेहता, अमित कुमार, गीता देवी, दीपिका कुमारी, राजेंद्र मेहता, शिवनाथ मेहता, सुमित्रा देवी, विजय मेहता, रूपा कुमारी, सीताराम मेहता, गीता देवी अपना हस्ताक्षर बनाते हुए विद्युत विभाग के जेई एवं कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जेई पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम सभी ग्रामीण आंदोलन करने पर मजबूर होंगे.
विद्युत कनेक्शन काटने पर भड़के ग्रामीण
गुरुवार को स्मार्ट मीटर लगाने के क्रम में ग्रामीण एवं कर्मियों के बीच कहासुनी होने के बाद विभाग द्वारा पूरे गांव का बिजली डिस्कनेक्ट कर दिया गया. गांव में बिजली नहीं रहने से पूरी रात अंधेरा पसरा रहा. ग्रामीण गर्मी से परेशान रहे. जिसे लेकर पहले से ही ग्रामीणों में आक्रोश था. दूसरे दिन बिजली विभाग की टीम पुलिस लेकर पहुंच गई. इससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया.
इसे भी पढ़ें: नवादा अग्निकांड के पीछे कौन डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बता दिया, बोले- हमलावर बख्शे नहीं जाएंगे
भूमि सर्वेक्षण पर आया बड़ा अपडेट, प्रत्येक अंचल कार्यालय में तैयार होंगे एक मास्टर ट्रेनर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










