औरंगाबाद: एनईपी के तहत इंटर्नशिप की अनिवार्यता पर कार्यशाला, 30 जुलाई तक होगा पंजीकरण

Author Ambuj kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जानकारी देते प्राचार्य एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जानकारी देते प्राचार्य एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

जनता महाविद्यालय, लभरी-परसावां में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों को 30 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर अनिवार्य रूप से इंटर्नशिप में भाग लेने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Aurangabad News : अंबा स्थित जनता महाविद्यालय, लभरी-परसावां में शुक्रवार को स्नातक विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में इंटर्नशिप की अनिवार्यता एवं उसके महत्व की जानकारी दी गई. वक्ताओं ने विद्यार्थियों से 30 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर अनिवार्य रूप से इंटर्नशिप में भाग लेने की अपील की.

30 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

महाविद्यालय के प्राचार्य रामाश्रय सिंह उर्फ 'लोहा सिंह' ने कहा कि वर्तमान समय में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी आवश्यक है. इसी उद्देश्य से स्नातक पाठ्यक्रम में इंटर्नशिप को शामिल किया गया है. उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-27 के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है, जो 30 जुलाई तक चलेगा. इसके बाद महाविद्यालय परिसर में ही इंटर्नशिप प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा. इसके लिए चार अधिकृत कंपनियों का चयन किया गया है, जिनमें से विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार किसी एक का चयन कर सकेंगे.

रुचि के अनुसार विषय चुनने की सुविधा

प्राचार्य ने बताया कि इंटर्नशिप के लिए एग्रीकल्चर, डिजिटल मार्केटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर फंडामेंटल, ग्राफिक डिजाइनिंग, वेबसाइट डेवलपमेंट, डिजिटल अकाउंटिंग एवं ई-कॉमर्स, एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स, आईटी एवं कंप्यूटर, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, टैली एंड अकाउंटिंग, सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन तथा स्किल डेवलपमेंट एंड लाइवलीहुड सहित कई विषय उपलब्ध हैं. विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार इनमें से किसी एक विषय का चयन कर सकेंगे.

120 घंटे का प्रशिक्षण, मिलेगा अतिरिक्त अकादमिक क्रेडिट

कार्यशाला में शिक्षकों ने बताया कि इंटर्नशिप प्रशिक्षण 120 घंटे का होगा. प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त अकादमिक क्रेडिट (स्कोर) दिया जाएगा. साथ ही 100 अंकों की परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें सफल होने पर प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा. शिक्षकों ने कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के कौशल विकास, रोजगार क्षमता और व्यावहारिक अनुभव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. कार्यशाला को प्रो. रूनी कुमारी, प्रो. राजकुमार ज्वाला, प्रो. नरेंद्र कुमार पांडेय, प्रो. राजीव रंजन, प्रो. वंदना पांडेय, रूबी कुमारी एवं उपेंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने भी संबोधित किया और विद्यार्थियों को समय पर पंजीकरण कर प्रशिक्षण का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.


विज्ञापन
Ambuj Kumar

लेखक के बारे में

By Ambuj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन