तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
रोते -बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

रोते -बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

दाउदनगर-पटना मुख्य मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस दुखद घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Aurangabad News : दाउदनगर एनएच-139 पर दाउदनगर-पटना मुख्य मार्ग के शमशेर नगर बस स्टैंड के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गया.

बहन के घर जाते समय हुआ हादसा

मृतका की पहचान रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के हटिया गांव निवासी स्व. सुरेश सिंह की पत्नी उर्मिला कुंअर के रूप में हुई है. बताया गया कि वह अपने पुत्र विवेक राज के साथ बाइक से अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के टेरी गांव स्थित अपनी बहन के घर जा रही थीं. इसी दौरान शमशेर नगर बस स्टैंड के पास एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी.

अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

टक्कर लगते ही उर्मिला कुंअर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम से परिजनों का इनकार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की. हालांकि, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे वे अपने गांव लेकर चले गए.

संघर्षपूर्ण जीवन जी रही थीं उर्मिला कुंअर

परिजनों ने बताया कि कई वर्ष पहले बीमारी के कारण उनके पति सुरेश सिंह का निधन हो गया था. इसके बाद उर्मिला कुंअर ने कठिन परिस्थितियों में परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने बच्चों का पालन-पोषण, उनकी पढ़ाई-लिखाई और परिवार की अन्य जिम्मेदारियां निभाईं. महिला की अचानक मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि उर्मिला कुंअर ने संघर्षपूर्ण जीवन के बावजूद अपने परिवार को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.


विज्ञापन
Om Prakash

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन