बोल बम के जयघोष से गूंजा वातावरण, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना

Updated:
विज्ञापन

रवाना होते कांवरियों का जत्था | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दाउदनगर से सावन माह के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हो गया है. यात्रा से पूर्व, श्रद्धालुओं ने स्थानीय शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुखद यात्रा की कामना की.

विज्ञापन

Aurangabad News : दाउदनगर सावन माह के पावन अवसर पर मखरा पुल से श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ. रवाना होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने दाउदनगर के सिन्दुआर स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. श्रद्धालुओं ने सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा के साथ बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक की कामना की. सभी श्रद्धालु गंगाजल लेकर पैदल कांवर यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे. भगवा वस्त्र धारण किए कांवरियों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह और भक्ति का भाव देखने को मिला.श्रद्धालुओं के रवाना होने के दौरान पूरा वातावरण बोल बम, हर-हर महादेव और बाबा नगरी चलो के जयघोष से गूंज उठा. श्रद्धालुओं को विश्वास है कि बाबा की कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन