दाउदनगर के अभय सिंह को भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश टोली में मिली जिम्मेदारी, सेवा संकल्प अभियान में निभाएंगे भूमिका

Updated:
विज्ञापन

अभय सिंह

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता अभय सिंह को सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश टोली में शामिल किया गया है. उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए आभार जताया और इसे निष्ठापूर्वक निभाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Seva Sankalp Abhiyan: शहर के वार्ड संख्या 16, रामनगर निवासी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता अभय सिंह को भाजपा ओबीसी मोर्चा बिहार प्रदेश की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश टोली में शामिल किया गया है. भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने अभय सिंह को पांच सदस्यीय प्रदेश टोली का सदस्य बनाया है. प्रदेश टोली के साथ कार्य करने के लिए 19 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है.

विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत होंगे विभिन्न कार्यक्रम

अभय सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 'आशीर्वाद का दिया', 'मेरे सपनों का भारत', 'नमो सेवा-अनकही कहानियां', 'आंगन मिलन सेवा', 'सेवा की कहानी', 'सेवा ज्योति कलश यात्रा', 'वाडनगर से वाराणसी', 'सेवा मेरा योगदान', 'सेवा सेतु अभियान', 'सेवा के रंग-राष्ट्र के संग', 'इनोवेशन चैलेंज' और 'सुशासन सेवा संवाद' जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा. अभियान के तहत लोगों की भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को गति देने पर जोर दिया जाएगा.

जिम्मेदारी मिलने पर जताया आभार

प्रदेश टोली में जिम्मेदारी मिलने पर अभय सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया.

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका ईमानदारी और निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का भरपूर प्रयास करेंगे. संगठन की ओर से दिए गए दायित्व को पूरी सक्रियता के साथ निभाते हुए सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में योगदान देंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन