28 सितंबर को राजभवन घेराव की तैयारी, औरंगाबाद के हसपुरा में ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन ने किया पटना पहुंचने का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

28 सितंबर को राजभवन घेराव का आह्वान करते आंल इंडिया यूथ फेडरेशन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन ने 17 सूत्री मांगों को लेकर 28 सितंबर को पटना में राजभवन घेराव का आह्वान किया है. कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

All India Youth Federation: ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के पचरूखिया, जैतपुर, मलहारा, जखौरा, डुमरा, जमालविगहा तथा अमझरशरीफ में नुक्कड़ सभा की. इसके बाद फेडरेशन के कार्यकर्ता हसपुरा बस स्टैंड के समीप रामशरण यादव की प्रतिमा स्थल परिसर पहुंचे. यहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए 28 सितंबर को पटना में राजभवन घेराव में शामिल होने का आह्वान किया.

विज्ञापन

17 सूत्री मांगों को लेकर होगा राजभवन घेराव

जत्थे में शामिल फेडरेशन के राज्य सचिव मो. गयासुद्दीन, राज्याध्यक्ष शंभू देवा, राज्य संयोजक रूपेश कुमार राज, कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार रंजन, स्टूडेंट्स फेडरेशन के राज्याध्यक्ष सुधीर कुमार, सीपीआई जिला कार्यसमिति सदस्य नागेश्वर यादव, हसपुरा अंचल मंत्री चंद्रशेखर सिंह, पूर्व प्रमुख विजय कुमार, प्रगतिशील लेखक संघ के सतेन्द्र कुमार तथा श्याम किशोर यादव ने कहा कि 17 सूत्री मांगों को लेकर वाम संगठन मोर्चा की ओर से राजभवन का घेराव किया जायेगा.

किसान, मजदूर व छात्र समेत आम लोगों से पहुंचने की अपील

वक्ताओं ने कहा कि बिहार के कोने-कोने से वाम संगठन मोर्चा के कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे और राजभवन घेराव को व्यापक बनाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि आंदोलन में किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिलाएं और आम लोग शामिल होकर अपनी मांगों को रखेंगे. नेताओं ने कहा कि राजभवन घेराव के दौरान जनसंगठनों की ओर से प्रदर्शन किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन