सहायक सचिव पद से स्नेही जीते

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 15 Mar 2026 5:01 PM

विज्ञापन

रविवार को तीसरे दिन विधिज्ञ संघ की मतगणना खत्म

विज्ञापन

रविवार को तीसरे दिन विधिज्ञ संघ की मतगणना खत्म प्रतिनिधि, औरंगाबाद शहर. जिला विधिज्ञ संघ चुनाव की मतगणना के आखिरी दिन सहायक सचिव और कार्यकारिणी पद के वोटों की गिनती हुई. जिला विधिज्ञ संघ चुनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से न्यायालय परिसर में सरगर्मी तेज थी. 12 मार्च को संघ के 27 पदों के लिए मतदान कराया गया था. कुल 66 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. रविवार को पिछले तीन दिनों से जारी मतगणना संपन्न हो गयी. सहायक सचिव पद से सतीश कुमार स्नेही भारी वोटों से विजयी हुए. इन्हें सर्वाधिक 406 वोट प्राप्त हुए. प्रत्याशी श्यामनंदन तिवारी को 295 वोट, पवन कुमार सिंह को 280 वोट और मनोज कुमार सिंह को 220 वोट मिले. इसमें सतीश कुमार स्नेही, श्यामनंदन तिवारी और पवन कुमार सिंह विजयी घोषित किये गये. सतीश कुमार स्नेही बेहद ही हंसमुख व मिलनसार स्वभाव के हैं और वे दूसरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. इसका लाभ उन्हें संघ के चुनाव में भी मिला. सर्वाधिक वोट हासिल करते हुए सहायक सचिव पद पर निर्वाचित हुए. पारदर्शी तरीके से हुई मतगणना चुनाव समिति की देखरेख में पारदर्शी तरीके से सभी पदों की मतगणना करायी गयी. वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य पद पर यमुना प्रसाद सिंह, मो अकमल हसन, अनिल कुमार सिंह, संत सिंह और महेश प्रसाद सिंह विजयी हुए. इस पद के उम्मीदवार यमुना प्रसाद सिंह को 270 वोट, मो अकमल हसन को 234 वोट, अनिल कुमार सिंह को 214 वोट, संत सिंह को 179 वोट और महेश प्रसाद सिंह को 176 वोट प्राप्त हुए. अन्य प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों में शामिल ओंकार कुमार सिंह को 168 वोट, मिथिलेश कुमार को 166 वोट, विपिन बिहारी मिश्रा को 130 वोट, संजय कुमार सिन्हा को 126 वोट, अंबुज कुमार सिन्हा को 116 वोट, सुनील कुमार सिंह को 95 वोट और सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह को 90 वोट मिले. चुनाव समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सहायक सदस्य कामता प्रसाद सिंह, सरोज रंजन सिन्हा, राधेश्याम सिंह और अभय कुमार ने शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न होने पर जिला विधिज्ञ संघ के अधिवक्ताओं और उम्मीदवारों के प्रति आभार जताया. वहीं, निर्वाचित प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन