हत्या के प्रयास में सात व शराब मामले में नौ आरोपित दबोचे गये

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 14 May 2026 4:34 PM

विज्ञापन

एक दिन की कार्रवाई में 52 गिरफ्तार

विज्ञापन

एक दिन की कार्रवाई में 52 गिरफ्तार औरंगाबाद ग्रामीण. जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर औरंगाबाद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गयी. पुलिस कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर 52 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. इनमें हत्या के प्रयास के मामले में सात, मद्य निषेध अधिनियम के तहत नौ तथा अन्य मामलों में 36 लोगों की गिरफ्तारी शामिल है. गिरफ्तार आरोपितों में 23 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 24.70 लीटर देसी शराब भी जब्त की है. साथ ही लंबित वारंटों के निबटारे में भी तेजी दिखाते हुए 11 वारंटों का निबटारा किया गया. एक कुर्की मामले का भी निबटारा किया गया. जिलेभर में सघन वाहन जांच अभियान चलाकर 1346 वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर एक लाख 73 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया. बारूण थाना क्षेत्र में कांड संख्या 40/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 30(ए) में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों में अजीबपुर गांव निवासी मंटोप पासवान एवं बृजेश कुमार उर्फ बुटन राजवंशी शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से 16 लीटर देसी शराब जब्त की. इसी प्रकार चेरा थाना क्षेत्र में कांड संख्या 34/26 के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकरूद अहमद उर्फ मकूर शेख को गिरफ्तार किया. उसके पास से 8.70 लीटर देसी शराब जब्त की गयी. पुलिस ने बताया कि जिले में शराब तस्करी, अपराध नियंत्रण तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन