पृथ्वीराज चौहान स्मृति भवन पहुंचे एमएलसी संजय कुमार सिंह, प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

Updated:
विज्ञापन

एमएलसी का स्वागत करते ट्रस्ट के सदस्य

Aurangabad News : औरंगाबाद में एमएलसी संजय कुमार सिंह ने पृथ्वीराज चौहान और चंद्रवरदाई की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर दिया.

विज्ञापन

Aurangabad News : शहर के ब्लॉक मोड़ स्थित पृथ्वीराज चौहान स्मृति भवन परिसर में पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में जदयू के वरिष्ठ नेता एवं विधान पार्षद संजय कुमार सिंह का आगमन हुआ. इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया.

पृथ्वीराज चौहान और चंद्रवरदाई की प्रतिमाओं पर अर्पित की पुष्पांजलि

एमएलसी संजय कुमार सिंह ने स्मृति भवन परिसर में स्थापित महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान और उनके अभिन्न मित्र एवं कवि चंद्रवरदाई की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया.

अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर किया सम्मानित

ट्रस्ट के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने एमएलसी संजय कुमार सिंह को अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया.

ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण को बताया सराहनीय

एमएलसी संजय कुमार सिंह ने कहा कि जिले में जिस प्रकार ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय और अनुकरणीय है. उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान और चंद्रवरदाई की प्रतिमाओं की स्थापना एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पहल है. इससे वर्तमान पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास को जानने और समझने का अवसर मिलता है.

Also Read : नवादा में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, दफनाए शव को निकलवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

महापुरुषों के जीवन से नई पीढ़ी को मिलती है प्रेरणा

उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और योगदान से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है. ऐसे ऐतिहासिक स्थलों और स्मारकों का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है.

Also Read : सभा का दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू, गरीबों को जमीन और रोजगार देने की मांग

महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भी किया माल्यार्पण

इससे पहले एमएलसी संजय कुमार सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. बताया गया कि वह औरंगाबाद से नवीनगर प्रखंड के बेलाई गांव में उदय नारायण सिंह के श्राद्ध कर्म में शामिल होने पहुंचे थे.

ट्रस्ट के सदस्यों ने किया स्वागत

मौके पर ट्रस्ट के वरीय सदस्य चंद्रप्रकाश विकास, अधिवक्ता रविंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, प्रवक्ता सुरेश विद्यार्थी, शिक्षक चंद्रकांत सिंह सहित अन्य सदस्यों ने एमएलसी का स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे.

Also Read : नवादा में 440 वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


विज्ञापन
मनीष राज सिंघम

लेखक के बारे में

By मनीष राज सिंघम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन